कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स | Controller General of Accounts | CGA | CAG |UPSC

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स Controller General of Accounts (CGA)- स्थापना, उद्देश्य, प्रमुख कार्य , महत्व

 

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स Controller General of Accounts (CGA)
कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स Controller General of Accounts (CGA)

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में CGA ने नई दिल्ली में दो महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं—

  1. Government Bank Dashboard – सरकारी बैंकिंग लेन-देन की रियल-टाइम निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म।
  2. Government Bank Manual – सरकारी बैंकिंग प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने हेतु विस्तृत दिशानिर्देश पुस्तिका।

इन पहलों का उद्देश्य सरकारी लेन-देन में पारदर्शिता, दक्षता और समन्वय को मजबूत करना है।

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA)

  • कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) भारत सरकार के व्यय विभाग (Department of Expenditure), वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है और यह भारत सरकार का प्रमुख लेखा सलाहकार (Principal Accounting Adviser) है।
  • यह केंद्र सरकार की लेखा प्रणाली, वित्तीय रिपोर्टिंग और राजकोषीय पारदर्शिता को सुनिश्चित करने वाली प्रमुख संस्था है।

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) स्थापना और  उद्देश्य

  • स्थापना: अक्टूबर 1975
  • उद्देश्य: केंद्र सरकार के लेखों के विभागीयकरण (Departmentalisation of Accounts) से संबंधित मामलों का संचालन।
  • नोडल मंत्रालय: Department of Expenditure, Ministry of Finance
  • मुख्य भूमिका:
      • केंद्र सरकार के कोष (Exchequer) का नियंत्रण
      • आंतरिक लेखा परीक्षा (Internal Audit)
      • वार्षिक वित्तीय लेखों की तैयारी

CGA भारतीय सिविल लेखा सेवा (Indian Civil Accounts Service – ICAS) का प्रमुख भी है।

 

Controller General of Accounts के प्रमुख कार्य

  1. वित्तीय विश्लेषण और रिपोर्टिंग
  • केंद्र सरकार के व्यय, राजस्व, उधारी और राजकोषीय संकेतकों का वार्षिक विश्लेषण।
  • मासिक और वार्षिक खातों का संकलन और प्रकाशन।
  • सरकार की वित्तीय स्थिति का पारदर्शी प्रस्तुतीकरण।
  1. लेखा नीतियों का निर्माण
  • केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए:
  • लेखा सिद्धांतों का निर्धारण
  • रिपोर्टिंग के प्रारूप तय करना
  • लेखा प्रक्रियाओं का मानकीकरण
  • सार्वजनिक वित्त प्रबंधन में एकरूपता सुनिश्चित करना।
  1. भुगतान और प्राप्तियों का प्रशासन
  • केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों में:
  • भुगतान प्रक्रिया
  • राजस्व प्राप्ति
  • लेखांकन प्रणाली की निगरानी
  • बजटीय अनुशासन बनाए रखना।
  1. लेखा परीक्षा और संसदीय समितियों के साथ समन्वय

CGA निम्न संस्थाओं के साथ समन्वय करता है—

  • Public Accounts Committee (PAC)
  • Comptroller and Auditor General of India (CAG)

यह Audit Para Monitoring System (APMS) के माध्यम से PAC और CAG की रिपोर्टों पर की गई कार्यवाही (Action Taken Notes – ATNs) की प्रगति की निगरानी करता है।

  1. पेंशन प्रबंधन
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन का लेखा एवं वितरण।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना।

CGA का महत्व

CGA भारत की वित्तीय प्रशासन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसकी भूमिका से—

  • सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता बढ़ती है
  • वित्तीय अनुशासन मजबूत होता है
  • संसद के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित होती है
  • डिजिटल और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलता है

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (Controller General of Accounts) (CGA) और

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) (CAG) में अंतर

CGA और CAG दोनों भारत की वित्तीय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पद हैं, लेकिन उनकी भूमिका, अधिकार और कार्यक्षेत्र अलग-अलग हैं। नीचे इनके बीच मुख्य अंतर दिए गए हैं:

CAG और CGA में अंतर

  • CGA = Accountant (लेखा तैयार करने वाला)
  • CAG = Auditor (लेखा की जांच करने वाला)

CGA और CAG  स्थापना और संवैधानिक स्थिति

आधार CGA CAG
स्थापना 1975 में (विभागीय आदेश से) संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत
प्रकृति कार्यपालिका (Executive) के अधीन संवैधानिक प्राधिकरण
नोडल मंत्रालय वित्त मंत्रालय राष्ट्रपति के अधीन (स्वतंत्र संस्था)

CGA और CAG की मुख्य भूमिका

CGA CAG
सरकार का मुख्य लेखा सलाहकार सरकार का मुख्य लेखा परीक्षक (Auditor)
सरकारी खातों का संधारण और संकलन सरकारी खातों का ऑडिट और जांच

प्रमुख कार्य

CGA के कार्य:

  • केंद्र सरकार के व्यय, राजस्व और उधारी का लेखा-जोखा रखना
  • मासिक एवं वार्षिक खातों का संकलन
  • लेखा नीतियों का निर्माण
  • पेंशन भुगतान प्रणाली की निगरानी
  • PAC और CAG की रिपोर्टों पर Action Taken Notes की मॉनिटरिंग

 

CAG के कार्य:

  • केंद्र और राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट
  • सरकारी खर्च की वैधता और दक्षता की जांच
  • सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) का ऑडिट
  • अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति/राज्यपाल को सौंपना
  • रिपोर्ट संसद/विधानसभा में प्रस्तुत करना

रिपोर्टिंग प्रणाली

CGA CAG
वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट करता है राष्ट्रपति को रिपोर्ट करता है
सरकार के अंदर काम करता है सरकार से स्वतंत्र होकर काम करता है

CAG और CGA की जवाबदेही

  • CGA – कार्यपालिका के प्रति जवाबदेह
  • CAG – संसद के प्रति जवाबदेह

 

भारत के वर्तमान नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक -के संजय मूर्ति 

 

आधिकारिक वेबसाइट

Scroll to Top